अलीगंज : शिव गुरु परिचर्चा आयोजित, तीन सूत्रों के पालन पर दिया गया बल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 25 दिसंबर 2019

अलीगंज : शिव गुरु परिचर्चा आयोजित, तीन सूत्रों के पालन पर दिया गया बल

अलीगंज (चन्द्रशेखर आज़ाद) :-

प्रखंड के पुरसंडा गांव में शिव शिष्यों के द्वारा शिव परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डा लाल योगेन्द्र सिंह ने किया। परिचर्चा को संबोधित करते हुए रामानंद प्रसाद  सिंह ने उपस्थित गुरू भाईयों एवं बहनों से तीन सूत्रों को पालन करने पर  विशेष जोर देते हुए कहा कि भक्त के बस में भगवान होते है। प्रेम से सब कुछ जीता जा सकता है।


डॉ. लाल योगेन्द्र सिंह ने बताया कि सबके गुरू शिव हैं। गुरू और शिष्य का रिश्ता प्रेम पर आधारित होती है। गुरू को शिष्य अपने प्रेम से प्रसन्न करते हैं। भाई राजनीति प्रसाद ने कहा कि सभी देवों में सबसे श्रेष्ठ देवाधि देव महादेव हैं। उनसे बड़ा कोई नही है। जो प्रेम से उनको दिल में बसायेगा उसे वह सब कुछ से परिपूर्ण करते है। उन्होंने  बताया कि आपस में लोग एक दुसरे को भला सोचें, और विषम परिस्थितियों में लोगों को सहयोग प्रदान करें। भाई सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि शिव ही सभी का उद्धार करते हैं।


परिचर्चा में सैकड़ों लोगों ने शिव को अपना गुरु माना, और शिव के बताये मार्गों पर चलने का संकल्प भी लिया। मौके पर रंधीर भाई, सुरेन्द्र भाई, अरूण प्रसाद, सुधीर प्रसाद, नंदे भाई, सुभद्रा बहन, कविता देवी, मंजू दीदी, राजनीति भाई सहित बड़ी संख्या में शिव शिष्य उपस्थित थे।

Post Top Ad -