बरहट/जमुई:-
बरहट प्रखंड के 3 पंचायतों के लिए हो रहे पैक्स चुनाव के आखिरी दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजेश कुमार व चुनाव पर्यवेक्षक गौरव सिन्हा की देखरेख में मतगणना का कार्य सम्पन्न कराया गया। मतगणना में लखैय पंचायत से विकास मंडल ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष निरंजन मंडल को 48 मतों से पराजित करके विजयी हासिल की।विकास मंडल को कुल 415 मत प्राप्त हुए जबकि निरंजन मंडल को 367 और यदुनंदन यादव को मात्र 13 मत हासिल हो पाया। नूमर पंचायत से बेबी देवी ने 498 मत हासिल करके अपने प्रतिद्वंदी आनंदी यादव को 23 मतों से पराजित किया।उक्त पंचायत से एक ही परिवार के तीन सदस्य श्यामसुंदर यादव रामदेव यादव और उनकी पुत्री अर्चना कुमारी को मुंह की खानी पड़ी। रामदेव यादव को 290 श्यामसुंदर यादव को 20 और अर्चना कुमारी को 4 मत प्राप्त हुआ।कटौना पंचायत से दशरथ मंडल ने 410 मत हासिल करके अपने प्रतिद्वंदी उम्मीदवार पांडव सिंह को 9 मतों से पराजित करते हुए जीत की हैट्रिक बनाने मे सफल रहे।सभी पैक्सौंं से विजयी प्रत्याशियों को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अजेश कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।