अलीगंज-सिकंदरा मुख्य मार्ग में जलजमाव, आमजन परेशान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 30 नवंबर 2019

अलीगंज-सिकंदरा मुख्य मार्ग में जलजमाव, आमजन परेशान

अलीगंज [चंद्रशेखर सिंह] : अलीगंज-सिकंदरा मुख्य मार्ग अलीगंज बाजार में कई महीनों मुख्य सड़क पर जलजमाव बनी हुई है।जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ बाजार करने आये आमजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि अलीगंज बाजार के मुख्य सड़क में बने नाला कई महीनों से जाम है। जिससे मुख्य सड़क पर जलजमाव बनी हुई है।बाजार वासियों ने कई बार स्थानीय सांसद व विधायक सहित अधिकारियों तक जलजमाव से निजात दिलाने की मांग लिखित आवेदन देकर किया लेकिन आज तक इस समस्या की ओर किसी ने सकारात्मक पहल नही किया। इस वजह से बाजार की स्थिति काफी नारकीय बनी हुई है। जलजमाव से दुकानदारों के साथ आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने बताया कि सड़क एनएच बन गई लेकिन अलीगंज बाजार में नाला का निर्माण नही होने से पुराना बना नाला जाम हो गया। सभी नाला का पानी मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति कई महीनों से बना हुआ है। शिकायत के बाद भी किन्हीं जनप्रतिनिधियों या अधिकारियों ने इस ओर ध्यान आज तक नही दिया। जलजमाव से आ रही दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। जो बाजार वासियों व दुकानोंदारो को रात तो दुर दिन में  भी बैठना मुश्किल हो गया है। जलजमाव से आमजनों को भी काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि अगर इस समस्या पर जल्द ध्यान नही दिया गया तो लोग आक्रोशित होकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य हो जाएंगे।

Responsive Advertisement