दिल्ली में दुष्कर्म बाद महिला की हत्या, घर में मिली लाश! - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 30 नवंबर 2019

दिल्ली में दुष्कर्म बाद महिला की हत्या, घर में मिली लाश!


30 NOV 2019

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के पॉश इलाके गुलाबी बाग में शनिवार सुबह एक महिला की लाश उसके फ्लैट से बरामद हुई। महिला की हत्या की गई है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है।

पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या जिस क्रूरता से की गई है, मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी हैरत में है। महिला की उम्र करीब 55 साल है। वह फ्लैट में अकेली रहती थी।
घटनास्थल पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक उच्च अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "महिला एक दुकान चलाती थी। मौके के हालात हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म की ओर भी इशारा कर रहे हैं।"
घटना की जानकारी पुलिस को सुबह करीब नौ बजे तब मिली, जब महिला ने रोज की तरह अपनी दुकान नहीं खोली। पड़ोसियों ने घर के अंदर झांककर देखा तो महिला मृत पड़ी थी।
मौके पर फिलहाल दिल्ली पुलिस की टीम, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड मौजूद हैं।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "अभी तक जो कुछ सामने देखने को मिला है, उससे वारदात में किसी परिचित का हाथ लग रहा है। मगर अभी इस बारे में स्पष्ट कह पाना जल्दबाजी हो सकती है।"
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला अर्धनग्न हालत में मिली है, और बदन पर जो थोड़े बहुत कपड़े मिले हैं, वे भी फटे हुए हैं।

Responsive Advertisement