गिद्धौर पीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 11 नवंबर 2019

गिद्धौर पीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित


【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】:-

सोमवार को गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के संवाद कक्ष में  रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामस्वरूप चौधरी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से कुल 14 प्रस्ताव पारित किया गए।


समिति में पद खाली रहने पर डॉ. प्रदीप कुमार को सचिव नियुक्त किया गया, वहीं पूर्व प्रमुख श्रवण यादव को सदस्य के रूप में इस समिति से जोड़ा गया।
बैठक के दौरान रोगियों के कल्याण को लेकर विभिनन् बिंदुओं पर विचार-विमर्श की गई। जिसमें शेड का निर्माण, दन्त चिकित्सा के लिए उपकरण की मांग, रोगी कल्याण समिति के खाते की राशि, अस्पताल परिसर की घेरा बंदी, बदहाल पड़े उपस्वास्थ्य केंद्रों के पुनर्जीवन जैसे अहम बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित की गई।

इस मौके पर अध्यक्ष राम स्वरूप चौधरी, सचिव डॉ. प्रदीप कुमार, सदस्य डॉ. राजहंस पाठक (आयुष), कला देवी,  संजू देवी, प्रखंड प्रमुख शम्भू केशरी, पतसंडा पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप कुमार दास, पूर्व पंसस बच्चू यादव, पूर्व प्रमुख श्रवण कुमार यादव, प्रखण्ड लेखापाल अमित कुमार सिंह, आशा ट्रेनर आनंद कुमार आदि मौजूद थे।

Responsive Advertisement