5 सप्ताह बाद बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

5 सप्ताह बाद बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम



8 NOV  2019

नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल के दाम में बीते पांच सप्ताह से ज्यादा दिनों के बाद आज फिर वृद्धि हुई। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में नौ से 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे जबकि कोलकाता में नौ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में नौ पैसे जबकि मुंबई में 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है।

 इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.70 रुपये, 75.41 रुपये, 78.38 रुपये और 75.55 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 65.84 रुपये, 68.25 रुपये, 69.06 रुपये और 69.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

इससे पहले एक अक्टूबर 2019 को पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई थी जब पेट्रोल का दाम इन चारों महानगरों में क्रमश: 74.61 रुपये, 77.23 रुपये, 80.21 रुपये और 77.50 रुपये लीटर हो गया था और डीजल क्रमश: 67.49 रुपये, 69.85 रुपये, 70.76 रुपये और 71.30 रुपये लीटर हो गया था।

Responsive Advertisement