बादलों की ओट में छुपे सूर्यदेव, बिहार में लुढ़का पारा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

1001000061

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 5 नवंबर 2019

बादलों की ओट में छुपे सूर्यदेव, बिहार में लुढ़का पारा

1000898411
पटना : बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। कभी धूप निकल रही है तो कभी सूर्य को बादल ढंक ले रहे हैं। इस बीच सोमवार की तुलना में मंगलवार को राजधानी के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों, भागलपुर का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस, गया का 17.6 डिग्री और पूर्णिया का 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
PicsArt_11-05-12.34.02
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में मंगलवार को कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते है, परंतु बुधवार के बाद राज्य में मौसम साफ होने के आसार हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Post Top Ad -