जमुई : नेहरू युवा केन्द्र द्वारा किया गया खेल सामग्री का वितरण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 5 नवंबर 2019

जमुई : नेहरू युवा केन्द्र द्वारा किया गया खेल सामग्री का वितरण

जमुई [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जमुई जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न गांवों के 35 युवा क्लबों के बीच खेल सामग्री के रूप में कैरमबोर्ड, वॉलीबॉल, नेट, फुटबॉल, शॉटपुट, स्किपिंग का वितरण जिला युवा समन्वयक के. के. सिंह और लेखपाल वाहिद आलम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में युवा समन्वयक के. के. सिंह ने कहा कि सभी युथ अपने अपने क्लबों में समानों की सूची बनाकर बेहतर तरीके से काम करेंगे तथा हमेशा अपने क्लबों के द्वारा गांवों में हमेशा युवाओं को बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करे।
वहीं लेखपाल वाहिद हुसैन ने कहा कि जितने भी पुराने युवा क्लब हमारे पास पंजिकृत हैं, उन्हें खेल सामग्री मिली है और जो क्लब छूट गए हैं उनके बीच भी जल्द ही सामग्री वितरित की जाएंगी। नेहरू युवा केन्द्र जमुई का लक्ष्य हरेक गांव तक पहुंचना है।

जमुई के राष्ट्रीय युवा कोर रोहित कुमार हम हरेक गांव में अपना नया क्लब बनाएंगे और जो पुराने क्लब निष्क्रिय हो गए हैं उनको भी दुबारा जागृत करेंगे। हमारा संकल्प है कि जमुई के हरेक गांव में नए युवा क्लब स्थापित हों और इसके माध्यम से युवा नेहरू युवा केन्द्र से जुड़ें।
इस कार्यक्रम में जमुई के युवा कोर विवेक, खैरा के मुस्कान, मनोज, अलीगंज से लालू, बरहट से काया, मुकेश झाझा से सोनम सहित ही सभी प्रखण्ड के युवा कोर और सभी 35 युवा क्लबों के अध्यक्ष तथा सचिव उपस्थित थे।

Post Top Ad -