पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पति ने सिर में मारी गोली, सड़क पर फेंका लाश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 28 नवंबर 2019

पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पति ने सिर में मारी गोली, सड़क पर फेंका लाश


28 NOV 2019
नई दिल्ली : पहले लिव-इन रिलेशन में रहा। फिर इसी साल मार्च में शादी कर ली। शादी के बाद शुरू हुए लड़ाई झगड़ों से आजिज होकर पत्नी से छुटकारा पाने का जो षडयंत्र पति ने रचा, उसे सुनकर पुलिस भी सिहर उठी। फिलहाल पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति और उसके दो परिचितों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी पति का नाम साहिल चोपड़ा (21) है। जबकि हत्या में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों का नाम शुभम (24)और बादल (26) है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साहिल और नैंसी (20) ने इसी साल मार्च में प्रेम-विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों में झगड़ा होने लगा।
11 नवंबर को नैंसी के परिवार वालों को लगा कि उसके साथ कुछ अनहोनी घटने वाली है। उन्होंने पुलिस को तुरंत बताया। संदेह के आधार पर पुलिस ने नैंसी के पति साहिल चोपड़ा को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, साहिल ने नैंसी की गोली मार कर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया। साहिल की निशानदेही पर पानीपत रिफाइनरी (हरियाणा) के पास सड़क किनारे से नैंसी की लाश भी पुलिस ने बरामद कर ली।

पुलिस के मुताबिक नैसी की हत्या गोली मारकर की गई है। तीनो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली की द्वारका कोर्ट में पेश किया। अदालत ने तीनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

Post Top Ad -