गिद्धौर के खड़हुआ गांव में किसान चौपाल आयोजित, कृषकों ने सीखे उन्नत कृषि के गुर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 27 नवंबर 2019

गिद्धौर के खड़हुआ गांव में किसान चौपाल आयोजित, कृषकों ने सीखे उन्नत कृषि के गुर

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :--

बुधवार को गिद्धौर प्रखण्ड के खड़हुआ गांव स्थित सामुदायिक भवन में कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण जमुई द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। वार्ड सदस्य-01 अशोक साव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस चौपाल में कोल्हुआ पंचायत भर से किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।


 चौपाल का उद्घाटन कृषि समन्वयक अवध बिहारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक मंगलम, नवीन कुमार दास, पूर्व पत्रकार सह समाजसेवी अभय कुमार सिंह व भाजपा के किसान नेता कुणाल सिंह द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस चौपाल में कृषि विभाग एवम कृषि से संबंधित अन्य विभागों द्वारा चलाये जा रहे सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। इसके अलावे किसानों को होने वाली समस्याओं के निष्पादन हेतु सुझाव भी दिए गए।


इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन कर रहे कृषि समन्वयक अवध बिहारी ने ऑनलाइन, कृषि यांत्रिकरण, बीज उपचार व फसल अवशेष के बारे में किसानों को अवगत कराया।


वहीं किसानों को संबोधित करते हुए सहायक तकनीकी प्रबंधक मंगलम ने 'आत्मा' के तहत किसानों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में बताया। साथ ही, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, मत्स्यपालन व आत्मा समूह से होने वाले लाभ को बिंदुवार तरीके से किसानों के समक्ष रखा।
आत्मा के सहा.तक. प्रब. नवीन कुमार दास ने किसानों के बीच फसल चक्र व जैविक खेती के विषय जानकारियों को साझा किया।


वहीं पूर्व पत्रकार सह समाजसेवी अभय कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के किसानों को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने विभागीय कर्मियों को समय समय पर किसान भाई को सरकारी योजनाओं से अपडेट करने की बात कहते हुए उन्हें एवं उनके कर्मियों को धन्यवाद का पात्र बताया।


कार्यक्रम में भाजपा पंचायती राज के जिला सह-संयोजक कुणाल सिंह ने कहा कि किसान ही देश की रीढ़ हैं। इन्ही के मेहनत पर ये सृष्टि टिकी है। उन्होने किसानों से फसल अवशेष न जलाने अपील की। साथ ही पारम्परिक सिंचाई अपनाकर  भू-जल का संरक्षण कर उन्नत कृषि कार्य करने की बात कही।


चौपाल के समापनोप्रान्त किसानों के बीच समेकित कृषि प्रणाली पुस्तिका का भी वितरण किया गया। इस मौके पर कोल्हुआ पंचायत के किसान सलाहकार धनुषधारी मंडल, धोबघट वार्ड सदस्य-12 के रामानंद सिंह, जनप्रतिनिधि मनोहर सिंह, प्रगतिशील किसान ब्रह्मदेव साव के अलावे बड़ी संख्यां में किसान मौजूद थे।

Post Top Ad