झारखंड विधानसभा चुनाव : 2 सीटों से किस्मत आजमाएंगे हेमंत सोरेन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 25 नवंबर 2019

झारखंड विधानसभा चुनाव : 2 सीटों से किस्मत आजमाएंगे हेमंत सोरेन


25 NOV 2019

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन राज्य विधानसभा चुनाव दो सीटों से लड़ेंगे।

हेमंत सोरेन, झामुमो, कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।

झामुमो ने रविवार को 13 उम्मीदवारों की अपनी पांचवी सूची जारी की। हेमंत दुमका व बरहेट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वह वर्तमान में बरहेट से विधायक हैं।

साल 2014 में सोरेन दोनों सीटों से चुनाव लड़े थे और दुमका सीट हार गए थे। भाजपा उम्मीदवार व रघुबर दास कैबिनेट में मौजूदा मंत्री लुइस मरांडी ने हेमंत सोरेन को तब दुमका सीट से हराया था।

इस सूची में सीता सोरेन का नाम भी है, जो झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की बहू हैं।

झारखंड के चुनाव 30 नवंबर से शुरू होकर पांच चरणों में होंगे। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

Responsive Advertisement