चिराग पासवान बने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जश्न मनाकर नाचे जमुई के कार्यकर्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 5 नवंबर 2019

चिराग पासवान बने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जश्न मनाकर नाचे जमुई के कार्यकर्ता

जमुई [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
जमुई के लोकप्रिय सांसद एवं देश के युवा नेताओं में से एक चिराग पासवान को मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी की कमान उनके पिता केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान द्वारा सौंपी गई। मंगलवार को दिल्ली में हुई लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
जैसे ही यह खबर चिराग पासवान के संसदीय क्षेत्र जमुई पहुंची, लोग खुशी से झूम उठे। चिराग यहां से 2019 में लगातार दूसरी बार सांसद चुने गए हैं। चिराग यहां के लोगों के काफी चहीते हैं। खासकर युवा वर्ग के बीच उनकी काफी पकड़ है। अपने चहेते नेता चिराग भैया के लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही लोजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जमुई लोकसभा के निवासी काफी उत्साहित हो गए और एक-दूसरे को बधाई देने लगे।
लोजपा के जिलाध्यक्ष रुबेन सिंह एवं युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह के नेतृत्व में द्वारिका विवाह भवन से बजरंगबली चौक तक अंग्रेजी बाजा के साथ जुलूस निकाला गया। इसमें सभी लोजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मुंह मीठा कराया और अपनी खुशी का इजहार किया।
अपने सांसद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जमुई वासियों को उम्मीद है कि इस नई जिम्मेदारी पर चिराग पासवान अवश्य ही खरे उतरेंगे और जमुई को एक नई ऊंचाई मिलेगी।
इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष रुबेन सिंह, युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह, दलित सेना के जिलाध्यक्ष रवि शंकर पासवान, दलित सेना के  प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान, दीपक सिंह, विकास सिंह, शिव शंकर सिंह, बालकरण गुप्ता, रुपेश रावत, रतन दास, सुदेश रावत, गौतम पासवान, दिलीप सिंह, मनोज यादव, हरिनारायण यादव, सूर्य नारायण रावत, बनारसी यादव, हरेराम रावत, रोशन कुमार, गौरव कुमार, अखिलेश पासवान, मिथलेश पासवान, चन्दन सिंह सहित लोजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Top Ad -