मुंगेर में नहीं थम रहा अपराध, वार्ड पार्षद के भाई को अपराधियों ने मारी गोली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 13 नवंबर 2019

मुंगेर में नहीं थम रहा अपराध, वार्ड पार्षद के भाई को अपराधियों ने मारी गोली


13 NOV 2019

पटना :  बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन कोई न कोई घटना सामने आ ही जाती है जो लोगों को यह बोलने पर मजबूर कर देती है कि क्या सच में बिहार में सुरक्षा व्यवस्था है या नहीं। ताज़ा मामला मुंगेर जिले की है। 

जहां जमालपुर थाना इलाके के वार्ड नम्बर 33 के वार्ड पार्षद सतेंदर तांती के भाई धीरेंद्र तांती को अपराधी ने गोली मारी दी है। जिसके बाद युवक की हालत बहुत नाज़ुक बताया जा रहा है।   फिलहाल गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र को इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है। 

वही जमालपुर थाना इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि अपराधी चंदन यादव वार्ड पार्षद सतेंदर तांती से निजी  शौचालय निर्माण को लेकर बहस कर रहा था.  जिसके बाद चंदन यादव ने वार्ड पार्षद के भाई धीरेंद्र तांती को गोली मार दी.  पुलिस ने गोली चलाने वाले अपराधी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. और आगे की कार्यवाही कर रही है। 

Responsive Advertisement