मनोज द्विवेदी और त्रिशा खान कर रहे हैं हिमालय की वादियों में आंख मिचौली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 13 नवंबर 2019

मनोज द्विवेदी और त्रिशा खान कर रहे हैं हिमालय की वादियों में आंख मिचौली



मनोरंजन [अनूप नारायण] :
फिल्म स्टार मनोज द्विवेदी और सिनेतारिका त्रिशा खान इन दिनों नेपाल-चीन के बॉर्डर पर हिमालय की रमणीय वादियों में भोजपुरी फिल्म आंख मिचौली की शूटिंग कर रहे हैं। हरी भरी हिमालय की मनोरम वादियों में नेपाल के नामचीन कोरियोग्राफर कबिराज ने खूबसूरत गाना शूट किया है। यश एंड राज बैनर के तले निर्मित की जा रही इस फिल्म की शूटिंग एक महीने से लगातार की जा रही है। फिल्म के शूटिंग की शुरुआत उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, पडरौना के आसपास इलाकों में करने के बाद इन दिनों हिमालय के वादियों में की जा रही है। केंद्रीय भूमिका में सिनेस्टार आकाश सिंह यादव और मनोज द्विवेदी हैं। यह फिल्म मनोरंजन के साथ साथ दर्शकों में संदेश का संचार भी करने वाली हैं। अभिनेता मनोज द्विवेदी ने बताया कि हिमालय की गोद में आना बड़ा अच्छा लगा। हिमालय की वादियों कड़ाके ठंड में शूटिंग करना बहुत ही अलग अनुभव मिल रहा है।

फिल्म की पूरी यूनिट हिमालय ठंड की ठिठुरन का आनंद लेते हुए पूरे लगन से शूटिंग में लीन है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और पूरी टीम को मैं तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। मेरी और त्रिशा खान की रोमांटिक जोड़ी में यहाँ पर फिल्माया गया यह मेलोडी सांग दर्शकों को बहुत पसंद आएगा। फिल्म के निर्माता राकेश कुमार सिंह हैं। इस फिल्म के निर्देशक एन.आर. घिमरे हैं। लेखक सूरज द्विवेदी सरस हैं। कार्यकारी निर्माता सुधीर यादव, डांस मास्टर कबिराज हैं। फ़िल्म की शूटिंग में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार आकाश सिंह यादव, मनोज द्विवेदी, सुमित सिंह, संजय गुप्ता, रूप श्री, अंजलि बनर्जी, त्रिशा खान, नेहा दास, समर्थ चतुर्वेदी, बालेश्वर सिंह, संजय वर्मा, माया यादव, आशुतोष गुप्ता, पायल मिश्रा, शेषनाथ वर्मा, श्याम सुंदर तिवारी हैं।

Responsive Advertisement