सेवा : मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं बीडीओ, मचा हड़कंप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

सेवा : मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं बीडीओ, मचा हड़कंप

सेवा/गिद्धौर :
गिद्धौर के सेवा स्थित मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रखंड विकास पदाधिकारी भारती राज औचक निरीक्षण करने पहुंचीं।

ज्ञातव्य हो कि उक्त विद्यालय में पठन-पाठन, शिक्षकों की अनुपस्थिति, विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाओं का असमय आना, मध्याह्न भोजन के मेनू अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन विद्यालय में नहीं दिये जाने की शिकायत ग्रामीण लगातार बीडीओ से कर रहे थे। जिस पर संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को बीडीओ भारती राज ने विद्यालय पहुंचकर वहां के विभिन्न समस्याओं को जाना और प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया। साथ ही सभी क्लासरूम में बच्चों के पठन-पाठन हेतु दीवार लेखन करवाने का भी निर्देश दिया। इसके अलावा विद्यालय परिसर में स्वच्छ्ता को लेकर विशेष एहतियात बरतने का भी निर्देश दिया गया।

इस दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सिंह ने बीडीओ भारती राज को विभागीय स्तर पर विद्यालय संचालन में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। जिसके बाद बीडीओ ने समस्याओं से जुड़ी लिखित प्रतिवेदन देने की बात कही ताकि व्यवस्था में सुधार लाया जा सके व सरकार के गुणवत्ता शिक्षा का विद्यालय में अक्षरसः लाभ मिल सके।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शिक्षिका बबीता कुमारी, सुधा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, व्यास यादव, देविका सिंह उपस्थित थे। वहीं विद्यालय शिक्षक प्रकाश रजक एवं शिक्षिका रश्मि कुमारी आकस्मिक अवकाश पर थीं। पैक्स चुनाव के मद्देनजर विद्यालय शिक्षक रंजीत कुमार, अरविंद तिवारी, विकास कुमार राव, सनोज कुमार सिन्हा, शिवशंकर पांडेय प्रशिक्षण में थे। विद्यालय की शिक्षिका मुन्नी कुमारी बीते एक वर्ष से प्राथमिक विद्यालय ऊपरी सेवा में प्रतिनियुक्ति की बात विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताई गई। 

उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेवा में विद्यालय निरीक्षण के क्रम में बीडीओ भारती राज ने विद्यालय में साफ सफाई वर्ग का संचालन, छात्र छात्राओं की उपस्थिति, साफ-सफाई का निरीक्षण किया व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक भगीरथ कुमार को विद्यालय संचालन से जुड़े कई निर्देश दिये।  विद्यालय निरीक्षण में शिक्षक अमित कुमार, अभिनंदन पुष्प अमित सिंह मौजूद थे।

बीडीओ ने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से कहा कि आप सभी सरकार से विद्यालयी बच्चों को मिलने वाले एक-एक योजनाओं से बच्चों को लाभान्वित कराने का कार्य करें। अगर विद्यालय की व्यवस्था में अविलंब सुधार नहीं कि गई तो इसकी जानकारी जिलाधिकारी महोदय को दी जाएगी।

मध्य विद्यालय सेवा के प्रधानध्यापक सुशील कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार से मिल रही व्यवस्था को बच्चों को उपलब्ध कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय सेवा के प्रभारी प्रधानध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय संसाधनों के अनुरूप विद्यालय में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए हम संकल्पित हैं।

निरीक्षण को ले प्रखंड विकास पदाधिकारी भारती राज से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था में सुधार को ले विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है, फिर भी अगर व्यवस्था में बदलाव नही आया तो सम्बंधित विभागीय प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई विभागीय स्तर से की जाएगी।

Responsive Advertisement