अलीगंज : BJP मंडल अध्यक्ष पद के लिए 3 लोगों ने किया नामांकन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 24 नवंबर 2019

अलीगंज : BJP मंडल अध्यक्ष पद के लिए 3 लोगों ने किया नामांकन


अलीगंज (न्यूज़ डेस्क) :-

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर अलीगंज बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह मंडल चुनाव प्रभारी दुर्गा प्रसाद केशरी व अनुसूचित जाति-जनजाति प्रदेश मंत्री सोनेलाल पासवान की मौजूदगी में मंडल चुनाव प्रकिया संपन्न कराया गया।जिसमें मंडल अध्यक्ष पद के लिए नंदकिशोर सिंह, अरविंद कुमार व दिलीप कुमार ने नामांकन फार्म भरकर मंडल प्रभारी को सौंपा।


चुनाव प्रभारी ने बताया कि पार्टी संगठन की मज़बूती को लेकर बुथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर के संगठन को संगठनात्मक चुनाव प्रकिया के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है। अनुसूचित जाति के प्रदेशमंत्री सोनेलाल पासवान ने कार्यकर्ताओं को अभी से ही तन मन से विधानसभा चुनाव की तैयारी जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी भेदभाव को भूलकर पार्टी संगठन की मज़बूती के तैयारियां में लग जाएं । नामांकन प्रकिया पूरी कर पार्टी के प्रदेश स्तर से मंडल अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।


मौके पर महामंत्री नवीन कुमार, भगवान प्रसाद मनीष कुमार, प्रो. राजकुमार प्रसाद, संजय सिंह, अजय कुमार विजय के अलावे सभी पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे।

Post Top Ad -