गिद्धौर में युवक से 42 हजार व गले के चेन की छिनतई, मामला दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

गिद्धौर में युवक से 42 हजार व गले के चेन की छिनतई, मामला दर्ज

गिद्धौर (धनन्जय कुमार 'आमोद') :-

खैरा थाना क्षेत्र के कुमारडीह निवासी बृजमोहन सिंह के पुत्र धीरज कुमार सिंह छठ पर्व में दिल्ली से वापस घर गिद्धौर होकर कुमारडीह जा रहा था कि रास्ते में गिद्धौर बाजार के समीप अज्ञात लोगों ने दोपहर के 12:00 बजे मारपीट का 42 हजार नगद व सोना का चैन छीन लिया और मारपीट कर घायल कर दिया।
घायल युवक का इलाज दिग्विजय सिंह सामुदायिक अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं उक्त युवक के परिजन ने थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। बताते चलें कि इस क्षेत्र में लूटपाट की घटना दुर्गा पूजा के पूर्व से ही अनवरत जारी है। वहीं थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले को छानबीन कर कड़ी करवाई की जाएगी।

Post Top Ad -