सोनो स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का किया गया निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019

सोनो स्थित सरस्वती शिशु मंदिर का किया गया निरीक्षण

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में भारती शिक्षा समिति मुंगेर के प्रमुख रमेश चंद्र द्विवेदी ने निरिक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण व दी जा रही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा का जायजा लिया। विद्यालय के बच्चों से रूबरू होकर उन्होंने संतुष्टि जताई। विद्यालय में आय व्यय की भी जांच की गई। 


आगे उन्होंने विद्यालय परिवार के साथ बैठक की। इस दौरान विद्यालय के विकास पर बिंदुवार चर्चा की गई। श्री द्विवेदी ने विद्यालय के क्रियाकलापों पर भी संतुष्टि जताई। विद्यालय परिवार की ओर से श्री द्विवेदी को बच्चों द्वारा वन्दना-स्वागत गीत गाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्राधानाध्यापक रंजीत मिश्र, रवींद्र पाण्डेय, निर्द्धोष कुमार, चंद्रमा दुबे, अतुल कुमार, लव कुमार, निक्कू कुमारी, विद्यालय प्रबं आलावे विधालय प्रबंध समिति सदस्य कामदेव दुबे, रामजपो सिंह उपस्थित थे।

Input -(मदन शर्मा,सोनो)

Post Top Ad -