सासाराम में इंसानियत हुई शर्मसार, वार्ड पार्षद ने 8 साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019

सासाराम में इंसानियत हुई शर्मसार, वार्ड पार्षद ने 8 साल की बच्ची के साथ किया बलात्कार



18 OCT 2019

बिहार पुलिस बढते अपराध के आगे बेबस नज़र आ रही है। आये दिन बिहार के अलग - अलग जिलों से चोरी, डकैती, मर्डर की खबरें देखने और सुनने को मिलती है। ताज़ा मामला सासाराम का है, जहां एक बच्ची के साथ वार्ड पार्षद ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी, और घर के बाहर खेल रही बच्ची को   वार्ड पार्षद जबरन उठाकर ले गया और उसके साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 

यह वारदात जिले के दावथ थाना इलाके के इटवां पंचायत की है। जहां वार्ड नंबर 4 के वार्ड पार्षद ओमप्रकाश सिंह ने एक मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की उम्र महज 8 साल बताई जा रही है। आपको बताये कि  बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी. तभी वार्ड पार्षद ने बच्ची को जबरन उठा कर ले गया, और बलात्कार किया। 

बच्ची जब बदहवास की हालत में घर पहुंची तो घर की महिलाएं हकीकत समझ गई। पीड़िता के परिजनों ने थाना में आकर लिखित शिकायत की। दुष्कर्मी वार्ड पार्षद घटना के बाद भाग कर प्रखंड परिसर में चल रहे बैठक में बेखौफ बैठा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दावथ थाना के एएसआई नंदकिशोर प्रसाद नेने बताया कि वार्ड पार्षद ने पुलिस के सामने अपनी जुर्म कबूल कर लिया है.

Post Top Ad -