सोनो : दबंगों ने महिला दुकानदार से की बदसलूकी, मामला दर्ज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019

सोनो : दबंगों ने महिला दुकानदार से की बदसलूकी, मामला दर्ज

1000898411
सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
दुर्गा पूजा के समय दबंगों ने महिला दुकानदार से बदसलूकी करते हुए जबरदस्ती दुकान से मिठाई ले ली। पौरामटियाना गांव निवासी विशुन प्र. गुप्ता की पत्नी मधु देवी (महिला दुकानदार) ने सोनो थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

IMG_20190520_210010

आवेदन में मो. रिजबान , मो. मुकतार, मो.जाहिर (साकिन बजराडीह , पो.पैरामटियाना) के आलावे कई अज्ञात लोग बतौर आरोपी नामित हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दबंगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही।
दबंगों पर धारा 49, 341, 323, 379, 354{B}504, 506 लगाई गई है। इस केस में रामप्रकाश राम को आईओ बनाया गया है।

Input - (मदन शर्मा,सोनो)

Post Top Ad -