जमुई : राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया सरदार पटेल का जन्मदिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

जमुई : राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया सरदार पटेल का जन्मदिवस

जमुई [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
गुरुवार को नेहरू युवा केन्द्र जमुई द्वारा देश को एक करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। साथ ही देश भर में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह की भी शुरुआत की गई। इस सतर्कता जागरूकता सप्ताह का उद्देश्य समाज मे सत्य, निष्ठा एवं पारदर्शिता लाने और उत्साह के साथ भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए लोगों को प्रतिबद्ध करना है।
इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के लेखपाल वाहिद हुसैन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता पैदा करना है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सुर में बांध कर एक नए और मजबूत भारत का निर्माण किया। देश के प्रति उनके कर्मों के लिए देश सदा उनका कर्जदार रहेगा।
वहीं नेहरू युवा केन्द्र जमुई के राष्ट्रीय युवा कोर रोहित सिंह ने कहा कि देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल ने उस समय देश के लिए जी जान एक कर दिया। जब अंग्रेज जाते-जाते देश को 562 अलग-अलग रियासतों में बांट कर भारत को खण्ड-खण्ड में विभक्त कर चुके थे, तब उन्होंने स्वयं हरेक रियासतों में जाकर उन्हें भारत का हिस्सा बनाया। वो सच्चे मायने में आधुनिक भारत के निर्माता हैं।
इस मौके पर झाझा के युवा कोर हर्ष कुमार, सोनो के अमर कुमार, अलीगंज के लालू, काया, सोनल, कौरव, मंटू समेत सभी प्रखंड के युवा कोर उपस्थित थे।

Post Top Ad -