बिहार म्यूजियम में टिकट का पैसा पचा गए कर्मचारी, 5 करोड़ से ज्यादा का घोटाला आया सामने - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2019

बिहार म्यूजियम में टिकट का पैसा पचा गए कर्मचारी, 5 करोड़ से ज्यादा का घोटाला आया सामने



पटना, प्रियंका प्रसाद

15 OCT 2019

पटना : बिहार की ख़ूबसूरती और इसके इतिहास को संजोए रखनेवाला बिहार म्यूजियम अब विवादों में घिरता नज़र आ रहा है। जिसमे म्यूजियम के कर्मचारियों पर ही 5 करोड़ से ज्यादा के टिकट के पैसों का घोटाला करने का मामला प्रकाश में आया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार म्यूजियम में जो घोटाला हुआ है, वह टिकटों की छपाई और उसकी बिक्री में हुई है। जान-बूझकर बिहार म्यूजियम में प्रवेश के लिए जो टिकट छपवाए गए, उसमें शुरुआती दौर में सीरियल नंबर नहीं दिया गया। ताकि इसके पैसो का हिसाब नहीं देना पड़े। और इन टिकटों का पैसा अपनी जेब में रखा जा सके।

जानकारी के  मुताबिक बिहार म्यूजियम में हुए इस घोटाले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। इस गड़बड़ी के सामने आने के बाद म्यूजियम के निदेशक मोहम्मद यूसुफ शहर से बाहर लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। और हर जगह से उनके इस्तीफा देने की खबरे आ रही  है. लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Post Top Ad -