सनसनीखेज! एनआरआई पति ने बनाया था भोजपुरी अभिनेत्री की हत्या का प्लान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

सनसनीखेज! एनआरआई पति ने बनाया था भोजपुरी अभिनेत्री की हत्या का प्लान

मनोरंजन [अनूप नारायण] :
भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री नेहा बंसल अमेरिकन व्यक्ति से शादी करके मुसीबत में फंस गई है। शादी के बाद मारपीट कर ससुराल वाले नेहा वंसल को छोड़ कर अमेरिका भागने की फिराक में थे। नेहा की काफी कोशिश के बाद मीरा रोड पुलिस ने उनके पति और ससुराल वालों पर मामला तो दर्ज किया, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में नेहा का आरोप हैं कि पुलिस आरोपियों की मदद कर रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा और मेरी मदद नहीं की गई तो मैं खुदकुशी कर लूंगी।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। उस वीडियो में नेहा ने अपने पति पर मारपीट करने और उन्हें छोड़ने का आरोप लगाया है। साथ ही, पीएम मोदी से गुहार लगाई थी। उसके बाद पुलिस ने नेहा के पति वे ससुराल वालों पर मामला दर्ज किया था। हालांकि एफआईआर होने के बाद नेहा रो – रो कर पुलिस स्टेशन का चक्कर काट रही हैं, लेकिन पुलिस उनकी मदद नहीं कर रहे है। अब नेहा बंसल ने महिला आयेग से मदद की गुहार लगाई हैं। नेहा ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों से रिश्वत लेकर गिरफ्तार नहीं किया हैं। उनलोगों को अग्रिम जमानत के लिए भेज दिया। जहां कोर्ट ने नेहा के पति के भाई और बहन को अग्रिम जमानत दे दी है।
क्या है पूरा मामला....
नेहा बंसल भोजपुरी फिल्मों में कई सालों से काम करके अपना एक अलग स्थान बनाया है। इस बीच नेहा शादी कर अपना एक सुखी जीवन बिताना चाहती थी। इसलिए उन्होंने मैरेज ब्‍यूरो साइट पर इश्‍तेहार दिया था। उस इश्‍तेहार के जरिए अमेरिकन एनआरई विजय टक्कर से मुलाकात हुई और विजय के परिवार वाले शादी का प्रस्ताव दिया। नेहा ने हां कर दी। आपको बता दें कि नेहा का इस दुनिया में कोई नहीं, वो अकेली हैं इसलिए फ़िल्म इंडस्ट्री से अलग किसी साधारण व्यक्ति से शादी करना चाहती थी।
29 मार्च, 2019 में नेहा का शादी विजय से दोनों परिवार वाले के मौजूदगी में हुई थी। नेहा ने पुलिस को बताया कि शादी का पूरा खर्च नेहा को उठाना पड़ा। नेहा ने फिल्मो में काम कर जो रकम कमाई थी सब शादी में खर्च कर दिया। उनके ससुराल वालों ने कोई रकम खर्च नही किया। नेहा ने बताया कि विजय ने शादी के दो दी पहले बताया कि वो 3 करोड़ का कर्ज में हैं इसलिए शादी का खर्च उठा नही पाएंगे। विजय ने कहा कि तुम्हारे मीरा रोड वाली फ्लैट बेज कर शादी करते हैं। शादी के बाद तो हमलोग अमेरिका चला जाऊंगा। नेहा ने विजय के जाल में फंस गई और एक करोड़ की फ्लैट 70 लाख में बेज दिया। 30 लाख एडवांस लेकर शादी और हनीमून में खर्च कर दिया।
अपैल 2019 में विजय अपने माता पिता को लेकर अमेरिका चला गया। विजय ने नेहा से वीसा का बहाना बनाकर इंडिया छोड़ गया। 22 सितेम्बर को विजय अमेरिका से इंडिया नेहा से मिलने आया। विजय को पता था कि नेहा की फ्लैट का 40 लाख पेमेंट सितंबर में आने वाला है। इस बीच नेहा को विजय के परिवार का कुछ आपराधिक मामलों के बारे में पता चला और यह भी पता चला कि विजय पहले से ही शादीशुदा हैं। नेहा जब इन सब बात के बारे में विजय से पूछने लगी तो विजय ने मारपीट पर उतर आया। नेहा को पता चला कि विजय के पिता नाराजी टक्कर पहले पत्नी को घर से निकल कर दूसरा शादी किया, विजय के भांजी पर हत्या का मामला दर्ज हैं।
नेहा ने पुलिस को बताया कि विजय टक्कर ने नेहा के नाम से एक करोड़ की इंश्‍यसोरंस का नॉमिनी उसके नाम से करने के लिए दवाब डाला। उसके बाद नेहा को पता चला कि विजय ने एक साजिश के तहत नेहा से शादी की ताकि शादी के बाद उसका पूरा पैसा लेकर उसे हत्या कर एक करोड़ की इंश्‍योरेंस की रकम लेकर अमेरिका भाग जाने की थी। नेहा बंसल ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं है। उसके बाद नेहा ने एक रोती बिलखती वीडियो बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की। उसके बाद दवाव में आकर पुलिस ने विजय और उसके परिवार पर मामला तो दर्ज किया, लेकिन अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। नेहा की माने तो पुलिस ने रिश्वत लेकर विजय पर कोई करवाई नहीं कर रही है। जब भी नेहा पुलिस को विजय को गिरफ्तार करने के लिए गुहार लगाती है तो पुलिस कहती हैं कि हमारे पास बहुत काम हैं तेरा पति को तू ही ढूढ़ा कर। उधर अब अब नेहा को मामला वापस लेने के लिए विजय के तरफ से जान से मारने की धमकी आ रही हैं।

Post Top Ad -