24 OCT 2019
नई दिल्ली : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए गुरुवार को हो रही मतगणना में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है और इसमें दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) किंगमेकर साबित हो सकती है। कांग्रेस ने गठबंधन के लिए जजपा से पहले ही संपर्क किया है। सूत्रों ने कहा कि हालांकि चौटाला ने पार्टी को कोई आश्वासन नहीं दिया है।
कांग्रेस, जजपा को अपने पाले में करने की कोशिश कर रही है, क्योंकि भाजपा भी इस नव गठित पार्टी से संपर्क करने की कोशिश में है।