जमुई : A.S.V. संघ की जिला इकाई गठित, विश्वजीत अध्यक्ष एवं दिवाकर सिंह बने सचिव - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 21 अक्टूबर 2019

जमुई : A.S.V. संघ की जिला इकाई गठित, विश्वजीत अध्यक्ष एवं दिवाकर सिंह बने सचिव




21 OCT 2019
जमुई [शुभम मिश्रा] :

जमुई जिला सांख्यिकी स्वयंसेवकों की एक बैठक संगठनात्मक चुनाव हेतु जमुई स्टेडियम में विगत रविवार को गोपाल कुमार गौतम की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें सर्व सम्मति से विश्वजीत कुमार को जिला अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में जिला कोर कमेटी का भी गठन हुआ। बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठनात्मक मर्यादा को हमेशा बनाये रखने एवं सरकार के पास स्वयंसेवकों की मांग को सकारात्मक रूप से पहुंचाने की बात कही वहीं पूर्व अध्यक्ष गोपाल कुमार गौतम ने संगठन को चलाने हेतु बीच-बीच में परिवर्तन कर दूसरों को भी मौका देने की बात कही।

इस बाबत पूछे जाने पर नव मनोनीत सचिव दिवाकर सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा हमसभी लोगों को भी काम करने का मौका देना चाहिए क्योंकि हमसभी लोगों की बहाली पात्रता परीक्षा लेकर एवं उत्तीर्ण होने के उपरांत प्रशिक्षण देकर सभी से कार्य लिये गये थे। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।


बतादें कि सांख्यिकी स्वयंसेवकों की बहाली पांच वर्ष पूर्व हुई थी,इन सभी की बहाली पात्रता परीक्षा लेकर एवं प्रशिक्षण देकर की गई थी। इन लोगों से आर्थिक गणना,पशु गणना,पंचायत स्तरीय कार्य भी करबाये गये थे।काम करने के इन्हें पारिश्रमिक भत्ता भी दिये गये थे ,लेकिन काम करने के कुछ वर्षों के बाद इन्हें हटा दिया गया; जिसको लेकर इन लोगों द्वारा उच्च न्यायालय पटना में भी रीट दाख़िल की गई थी,पर उच्च न्यायालय द्वारा निराशा हाथ लगी।फैसले में यह भी कहा गया है कि सरकार चाहे तो इन्हें रख सकती है।ये सरकार के ऊपर निर्भर करता है। ये लोग तब से अपने हक के लिये सरकार,विपक्ष सभी लोगों के पास अपनी मांगों को लेकर गये पर आज तक इनलोगों को सिर्फ आश्वासन ही मिला है।फिर भी इन लोगों का संगठन आज तक अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष समर्पित रहा है।

चयनित सदस्यों एवं पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार
है :-

जिला अध्यक्ष- विश्वजीत कुमार
सचिव          - दिवाकर सिंह
कोषाध्यक्ष  - मनोज कुमार यादव
संयुक्त सचिव  -  धर्मवीर कुमार
मीडिया प्रभारी  - शशिभूषण साह

जिला कोर कमेटी के सदस्यों की सूची :-

1) विकास कुमार  - जमुई
2) विवेक सिन्हा    - जमुई
3) जितेन्द्र कुमार   - जमुई
4) राजीव कुमार    - खैरा
5) विनोद कुमार    - अलीगंज
6) कुलदीप कुमार  - चकाई
7) नंदन कुमार सिंह - बरहट
8) लक्ष्मण महतो   - सिकंदरा
9) सत्यदेव कुमार  - लक्ष्मीपुर
10) दिनेश सिंह     - सोनो
11) विजय मिश्रा   - सिकंदरा

Post Top Ad -