गिद्धौर के विभिन्न पंचायतों में हुआ ग्राम सभा का आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

गिद्धौर के विभिन्न पंचायतों में हुआ ग्राम सभा का आयोजन

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
जानकारी अनुसार,  ग्राम सभा मे वित्तीय वर्ष 2019-20 के वार्षिक कार्य योजना का अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही सत्र2020-21 के योजनाओं को पारित किया गया।
गिद्धौर प्रखंड के पतसंडा पंचायत भवन में मुखिया संगीता सिंह, मौरा पंचायत भवन में मुखिया कांता प्र. सिंह, पूर्वी गुगुलडीह पंचायत में मुखिया बब्लू यादव, रतनपुर पंचायत सहित अन्य पंचायतों में अध्यक्षता करते हुए मुखिया ने ग्राम सभा का आयोजन किया।


ग्राम सभा के माध्यम से पंचायत की मुखिया ने मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उन्नयन, वृक्षारोपण, साफ-सफाई, जल संचय आदि विषयों पर ग्रामीणों से चर्चा की गई। इसी दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी से भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। 


गिद्धौर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में हुए ग्राम सभा मे लोगों से अलग अलग गांवों व टोलों के विकास के लिए योजनाओं की जानकारी ली गई।
हालांकि इस बार के ग्राम सभा मे ग्रामीणों की रुचि न मात्र दिखी।

Responsive Advertisement