विंध्याचल/पटना [ब्रेकिंग न्यूज़] : देश भर में दुर्गापूजा का भक्तिमय माहौल है। इस बीच लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव ने विंध्याचल (मिर्जापुर) पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी की पूजा-अर्चना की।
आज महाअष्टमी की सुबह करीब 10 बजे तेजप्रताप विंध्य पर्वत पर स्थित माता के दरबार पहुंचे एवं पूजा-अर्चना की।
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्याचल भारत की प्रसिद्ध धर्म-स्थलियों में से एक है। दरअसल वहां विंध्य पर्वत स्थित होने के कारण ही उस जगह का नाम विंध्याचल पड़ा।
विंध्य पर्वत की श्रृंखलाओं से घिरा यह क्षेत्र विंध्याचल के नाम से मशहूर है। इस पर्वत पर माता विंध्यवासिनी देवी शक्तिपीठ मौजूद है। देश और दुनिया से लोग माता की पूजा करने इस शक्तिपीठ में आते हैं।
विंध्य पर्वत धरती का सबसे पुराना पर्वत है। जब हिमालय पर्वत का जन्म भी नहीं हुआ था, मतलब कि आज जहां हिमालय है, वहां जब गहरा पानी-ही-पानी हुआ करता था, तब विंध्य भारत का विशालकाय पर्वत हुआ करता था। विंध्य पर्वत की श्रृंखलाओं में अनेक साधु-महात्मा तप किया करते थे।
इस खबर को आप सबसे पहले gidhaur.com पर पढ़ रहे हैं।
आज सुबह तेजप्रताप यादव ने भी विंध्याचल पहुंचकर माता विंध्यवासिनी देवी की पूजा की। तेजप्रताप लगातार पूजा-अर्चना वाले प्रसिद्ध पीठों एवं धर्म-स्थलों पर दिख जाया करते हैं। विंध्याचल में अष्टमी पूजा का खास महात्म्य माना जाता है।
(विंध्याचल से हमारे विशेष संवाददाता अनिल विद्रोही एवं पटना से धनंजय कुमार सिन्हा की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट)