रतनपुर : मृत्यु उपरांत मुखिया ने परिजनों को दिया कबीर अंत्येष्टि राशि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

रतनपुर : मृत्यु उपरांत मुखिया ने परिजनों को दिया कबीर अंत्येष्टि राशि


gidhaur.com | धनंजय कुमार 'आमोद'】:-

प्रखंड के रतनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 06 निवासी 70 वर्षीय बसंती देवी का निधन अहले सुबह हो गया । उनके देहांत की खबर सुनते ही रतनपुर पंचायत के मुखिया राजेश सिंह ने रतनपुर बैंक मोड़  जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया व इस दुख की घड़ी में ईश्वर से उनके आत्मशांति की कामना की। 


उन्होंने मौके पर परिजनों से कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में आपके साथ हूं व यथा संभव मदद के लिए  सदैव तत्पर रहूंगा। वहीं इस दौरान मुखिया श्री सिंह ने दिवंगत बसंती देवी के पति नुदलाल राम को मृतक के दाह संस्कार हेतु कबीर अंत्योष्टि योजना के तहत ₹ 3000/- की राशि प्रदान की।
इस अवसर पर मुखिया श्री सिंह के साथ वार्ड सदस्य के पति बिनोद पाण्डेय, सुखदेव राम, शम्भु राम, दिनेश राम, बच्चन रजक, राजेन्द्र राम और मृत परिवार के अलावे दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Post Top Ad -