गिद्धौर बीडीओ ने सेवा पंचायत में किया छठ घाट का निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

गिद्धौर बीडीओ ने सेवा पंचायत में किया छठ घाट का निरीक्षण

[सेवा | शुभम कुमार] :-

छठ महापर्व को लेकर गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन व भारती राज ने सेवा पंचायत के छठ घाटो का निरीक्षण किया।सर्वप्रथम बीडीओ गोपाल कृष्णन ने तमाम छठ घाटों की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद व्यवस्था के बारे में जाना। 

इस दौरान उन्होंने छठ घाट स्थल के साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था व छठ व्रतियों के सुविधाओं का जायजा लिया। बीडीओ गोपाल कृष्णन ने बताया कि आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व पर व्रतियों को छठ घाटों किसी तरह की परेशानी न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने छठ व्रतियों  की समुचित सुविधा, घाट पर जाने के लिए मार्ग निर्माण, घाट पर बिजली की व्यवस्था करने, छठ घाट की सफाई करने आदि विधि व्यबस्था से जुड़े पहलुओं को दुरुस्त बनाने का निर्देश पंचायत के मुखिया परमेश्वर पंडित को दिया। मौके पर मुखिया परमेश्वर पंडित सहित कई अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

Post Top Ad -