सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
स्थानीय थाना परिसर में रविवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। मौके पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ,पुअनि अमरेंद्र कुमार सिंह, पुअनि उपेन्द्र सिंह, एएसआई रामाशीष यादव, एएसआई शब्वीर अहमद ,थाना प्रवंधक राकेश कुमार, सहित चौकीदार ने झाडू हाथ में लेकर थाना परिसर में साफ सफाई किया गया।
थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पूलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। स्वच्छता अभियान से कुप्रभाव नहीं पड़ने देता है। स्वच्छता अभियान को जीवन में अमल करने की जरूरत है। लोगों को स्वस्थ और शाररिक विकास के लिए स्वच्छता अभियान बेहद जरूरी है। स्वच्छ समाज के लिए स्वच्छता अभियान अति आवश्यक है।स्वच्छता अभियान से थाना परिसर चमका दिया गया है। स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण से वातावरण शुद्ध होता है। स्वच्छता अभियान से लोगों को गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। आज लोग डेगूं, मलेरिया, डायरिया, महामारी के प्रकोप से बचाया जा सकता है।थानाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान चला कर लोगों को जागरूक करने की कार्य किया।
Input - (मदन शर्मा,सोनो)