पटना : बाढ़ पीड़ितों को नीतीश कुमार देंगे दिवाली का तोहफा, डीबीटी के तहत खाते में ट्रांसफर होगा रुपया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

पटना : बाढ़ पीड़ितों को नीतीश कुमार देंगे दिवाली का तोहफा, डीबीटी के तहत खाते में ट्रांसफर होगा रुपया




पटना, [प्रियंका प्रसाद] :

14 OCT 2019

बिहार : पटना के  15  बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों को मुख्यमंत्री की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी।  इस योजना की शुरुआत नीतीश कुमार ने माउस क्लिक कर की। इस योजना के तहत सभी बाढ़ पीड़ितों को 48 घंटे के अंदर उनके खाते में सरकार की तरफ से पैसे ट्रांसफर कर दी जाएगी।

आपको बता दे की  इन जिलों के बाढ़ पीड़ितों को सरकार की तरफ से खाद्यान्न के लिए 3 हजार रुपए और अनुग्रहिक राहत के लिए 3 हजार  दिए जायेंगे। यानी कुल मिलाकर 6 हजार रुपयों का भुगतान सरकार की ओर से  बाढ़ पीड़ितों को किया जायेगा। 15 जिलों की कुल 2 लाख 27 हजार 649 सत्यापित परिवारों के बीच कुल 136 करोड़ 58 लाख 94 हजार रुपयों का वितरण किया जाएगा।

पटना के जिन 15  जिलों को बाढ़ प्रभावित घोसित किया गया है, उसमे पटना मुंगेर, बक्सर, कटिहार, जहानाबाद, अरवल भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालंदा, खगड़िया, समस्तीपुर, पूर्णिया ,लखीसरायऔर  बेगूसराय शामिल है। 

इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि दीपावली के पहले इन प्रभावित परिवारों के यह राशि उनके  खाते में ट्रांसफर की जाएगी। 





Post Top Ad -