बिहार में बादल छाए, बारिश के आसार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

बिहार में बादल छाए, बारिश के आसार



23 OCT 2019

पटना : बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए हैं। इस बीच, तापामन में भी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के भागलपुर का बुधवार को न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस, गया का 19.8 डिग्री और पूर्णिया का 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले एक-दो दिनों तक राज्य के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Post Top Ad -