अलीगंज में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जंयती मनायी गयी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 11 October 2019

अलीगंज में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जंयती मनायी गयी

अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के युवा शक्ति कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जंयती समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में मनायी गयी। सर्व प्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। 


जयंती समारोह को संबोधित करते हुए समाजसेवी सह अधिवक्ता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने जीवनभर समाजसेवा से जुड़े रहे। वे भारतीय सवतंत्रता सेनानी और राजनेता थे। उनका जन्म बिहार राज्य के सारण जिला में था जहाँ वे एक साधारण परिवार में पैदा हुए थे। लोजपा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि उन्होंने संपूर्ण क्रांति नामक आन्दोलन चलाया था। वे सच्चे समाज सेवक थे, जिन्हे लोकनायक के नाम जाना जाता है।कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव ने कहा कि वे समाजवाद का सम्बंध न केवल उनके राजनीतिक जीवन से था बल्कि वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण त्याग एवं बलिदान की प्रति मूर्ति थे। वे क्रान्ति कारी नेता थे जो सदैव समाज के प्रति समर्पित रहे। इसलिए उन्हे लोकनायक के नाम से जाना जाता है। लोगों ने उनके द्वारा किये गये कार्यों का बखान किया। मौके पर प्रो. आनंद लाल पाठक, रविशंकर सिंह, उमेश यादव, दारा सिंह, मो. बेलाल, सुधीर प्रसाद, धर्मेद्र कुशवाहा, मकेश्वर प्रसाद, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad