चकाई : प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव सप्ताह पर BJP ने चलाया स्वच्छता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 15 सितंबर 2019

चकाई : प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव सप्ताह पर BJP ने चलाया स्वच्छता अभियान


चकाई (सुधीर कुमार) :-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय के नेतृत्व में प्रखंड के गोला दुर्गा मंदिर से लेकर शिवमंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया। 


मौके पर जानकारी देते  हुए प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरे देश में कार्यकर्ताओं के द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  आगामी 20 सितंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत गरीब मरीज के बीच फल वितरण, वृक्षारोपण, रक्तदान, दिव्यांग बच्चों को गोद लेने सहित  अलग-अलग जगहों पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।वही भाजपा वरिष्ठ  नेता अंगराज राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे आज देश विश्व पटल पर अपना नाम बुलंद कर रहा है।भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संतु यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हम जैसे कार्यकर्ता एवम प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे वर्तमान समय में भाजपा पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। 


स्वच्छता अभियान में धर्मवीर आंनद, अमित दुबे,अमरनाथ चौधरी, लीलो साह, रमेश पासवान, शिबू साह, कैलाश पासवान, गोपी साह, राजो राम,महेंद्र साह, जालेश्वर दास, राहुल कुमार, पवन वर्णवाल, संजय कुमार,पंकज तिवारी,भगवान पांडेय,विनोद चौधरी, सुमि चौधरी, प्रमोद कुमार, संयोग केशरी, बबलू पासवान, नवलु साह,जयप्रकाश सिन्हा, अमरनाथ तिवारी, रामदेव साह, मुकेश पासवान, राजेन्द्र राय, राकेश सिन्हा, चंदन चौधरी, कार्तिक रावत,मुकेश पंडित, विकास केशरी गौरव केशरी, शैलेन्द्र मालाकर ,कल्पना कुमारी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -