गिद्धौर : अनियंत्रित ट्रक से वृद्ध व्यक्ति घायल, गंभीर अवस्था में जमुई रेफर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 11 सितंबर 2019

गिद्धौर : अनियंत्रित ट्रक से वृद्ध व्यक्ति घायल, गंभीर अवस्था में जमुई रेफर

गिद्धौर | धन्नजय कुमार 'आमोद'】Edited by - Abhishek.:-

थाना क्षेत्र के बानाडीह गांव में बुधवार की अहले सुबह एक अनियत्रित ट्रक के चपैट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध बुरी तरह से घायल हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार,  बानाडीह निवासी  स्व. रामधनी यादव के पुत्र कैलू यादव दुध दुहने का काम करता हैं, रोज की तरह बुधवार को सुबह रतनपुर से दूध दुह के अपने घर बानाडीह लौट रहे थे। अचानक गिद्धौर तरफ से तेज रफ्तार में आ रही ट्रक के चपैट में आ जाने उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये।


 वहीं मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। घायल व्यक्ति के परिजनों ने शीघ्रता दिखते हुए घायल को गिद्धौर स्थित दिगिविजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया, जहां डूयूटी पर तैनात प्रभारी चिकित्सक रामस्वरूप चौधरी के द्वारा घायल वृद्ध का प्राथमिक उपचार कर, उनके बेहतर इलाज हेतू सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घायल वृद्ध की हालत सामान्य बताई जा रही है।

Post Top Ad -