अलीगंज : संगठन मजबूती के लिए बैठक आयोजित, कई समस्याओं पर हुई चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 10 सितंबर 2019

अलीगंज : संगठन मजबूती के लिए बैठक आयोजित, कई समस्याओं पर हुई चर्चा

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
शौण्डिक पंचायत समिति अलीगंज के कार्यकारिणी सदस्यों की एक बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. राजकुमार प्रसाद की अध्यक्षता में शौण्डिक भवन अलीगंज बाजार के प्रांगण में हुई। बैठक में संगठन मजबूती पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।


              बैठक में जमुई जिला शौण्डिक संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुखदेव मंडल, प्रदेश महासचिव राधेश्याम उर्फ मुन्ना, मुखिया ब्रहमदेव मंडल , सचिव  भरत मंडल तथा जिले के और कई नेता गण की उपस्तिथि में जमुई जिला के संगठन का चुनाव के लिए बैठक किया गया। बैठक में सचिव  मुकेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा की जिला संगठन के चुनाव के लिये ज़िले के सभी प्रखंडों में जाकर चुनाव कराया जाय, फिर प्रखंड से चुने हुए लोग ही जिले के पदाधिकारियों का चयन कर लेंगें।
मौके पर मुकेश कुमार, उपसचिव उमेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र प्रसाद, सूचना मंञीअजय कुमार विजय,के अलावे समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

Responsive Advertisement