बरहट : LJP की समीक्षात्मक बैठक में संगठन को सशक्त करने दिया बल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 11 सितंबर 2019

बरहट : LJP की समीक्षात्मक बैठक में संगठन को सशक्त करने दिया बल

बरहट (कुमार विश्वजीत सिंह) Edited by-Abhishek. :-

चुनाव के दस्तक देते ही राजनीतिक पार्टियों ने भी अपनी चहलकदमी बढ़ा दी है।  इसी क्रम में बुधवार को लोजपा जिलाध्यक्ष रूवेन कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।


बैठक में पार्टी के विस्तार एवं नए तरीके से संगठन सदस्य के मनोनयन पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावे पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने अपने विचारों को सबके समक्ष रखा। इस बीच बैठक में उपस्थित सदस्यों से जनहित में अपने विचार व सुझाव को साझा किया।
लोजपा के इस समीक्षा बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई। इसके अलावा सांसद निधि मत से सभी कार्यकर्मों पर भी प्रकाश डाला।


बैठक में प्रदेश युवा अध्यक्ष अरविंद सिंह एवं जमुई युवा अध्यक्ष ई. निर्भय सिंह मुख्य रूप से उपस्थिति देखी गयी।
इनके अलावे इस मौके पर अजीत कुमार सिंह, विजय कुमार ठाकुर, विमल कुमार सिंह, रंजन कुमार, निक्की सिंह, मंटु पासवान के अलावे लोजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -