26 दिन बाद हुआ खबर का असर! हटाया गया कन्या मध्य विद्यालय के सामने का कचड़ा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 28 सितंबर 2019

26 दिन बाद हुआ खबर का असर! हटाया गया कन्या मध्य विद्यालय के सामने का कचड़ा

गिद्धौर [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
2 सितंबर को आपके अपने विश्वसनीय gidhaur.com ने कन्या मध्य विद्यालय के सामने लगे गंदगी के अंबार को प्रमुखता से प्रसारित किया था।

संबंधित खबर >> गिद्धौर : सपना बना स्वच्छ भारत मिशन, कन्या मध्य विद्यालय के सामने लगा गंदगी का ढेर

इसका असर 26 दिनों बाद शनिवार को देखने को मिला। ग्राम पंचायत राज पतसंडा की मुखिया एवं शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति की अध्यक्ष श्रीमती संगीता सिंह के दिशा निर्देश पर शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के उपाध्यक्ष अजित कुमार कारू के देखरेख में कचरे का निस्तारण किया गया।
जेसीबी एवं ट्रैक्टर द्वारा कई ट्रिप में कचरों को उक्त स्थान से हटाया गया। बता दें कि दुर्गा पूजा मेला एवं मंदिर जाने का यह मुख्य रास्ता है।

देखें वीडियो >>

लेकिन विभिन्न दुकानों एवं समीप के मकानों से लोग नियमित कूड़ा-कचड़ा यहाँ फेंक दी रहे थे। इस वजह से कचड़े का बड़ा ढेर यहाँ लग गया था। दुर्गंध और कचड़े के ढेर से इधर उधर बिखरने वाले गंदगी की वजह से लोगों का चलना दूभर हो गया था।
शारदीय दुर्गा पूजा सह लक्ष्मी पूजा समिति के उपाध्यक्ष अजित कुमार कारण ने बताया कि पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो और वातावरण दूषित न हो इसलिए समिति द्वारा इस कचरे का निस्तारण कराया गया है।

Post Top Ad -