गिद्धौर : कृष्णा कुमार रावत बने JDU के प्रखंड अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 8 सितंबर 2019

गिद्धौर : कृष्णा कुमार रावत बने JDU के प्रखंड अध्यक्ष

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-
  गिद्धौर स्थित सूर्य नारायण रावत पुस्तकालय के प्रांगण में रविवार को जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक प्रखंड मुख्यालय के हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कृष्ण कुमार रावत को प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। 


प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अजय ठाकुर ने बताया कि प्रखंड पर्यवेक्षक अब्दुल कयूम अंसारी की उपस्थिति में नामांकन के लिए निर्धारित समय सीमा के अंदर एकमात्र प्रत्याशी कृष्ण कुमार रावत ने नामांकन दाखिल किया। इस चुनाव में कृष्ण कुमार रावत के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं भरा। जिसके बाद प्रखंड पर्यवेक्षक अब्दुल कयूम अंसारी वह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अजय ठाकुर ने कृष्ण कुमार रावत को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र सौंपा। कृष्ण कुमार रावत के प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा के बाद जदयू कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहना करो उन्हें बधाई दी।
 मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता जयनंदन सिंह, जदयू जिला के अति पिछड़ा अध्यक्ष सच्चिनन्द सिंह, शैलेंद्र कुमार, भगवान दास, अशोक केसरी, व्यवसाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजीत कुमार, जगदेव मंडल,अवध किशोर सिंह, समाजसेवी गुरुदत्त प्रसाद रावत, गणेश प्रसाद, प्रेम रंजन, गोपाल झा, देवेंद्र प्रसाद रावत, जाकिर खान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रेखा देवी, आरती देवी, इंदु देवी, उषा देवी, सुलेखा देवी, भोला यादव, सहित कई जदयू नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -