लक्ष्मीपुर : बैंको में आधार लिंक कराने में परेशान हो रहे हैं उपभोक्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 2 सितंबर 2019

लक्ष्मीपुर : बैंको में आधार लिंक कराने में परेशान हो रहे हैं उपभोक्ता

लक्ष्मीपुर (प्रवीण कुमार मंडल)  :-
एक ओर जहां मौजूदा सरकार बैंकों में सुविधाओं का दावा करती हैं, वहीं दूसरी ओर प्रखंड के लक्ष्मीपुर स्टेट बैंक की शाखा में उपभोक्तओं को कई बार बैंकों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। खाते को आधार से जोड़ने और KYC के लिए खाताधारी एक सप्ताह से दौड़ लगा रहे हैं। बावजूद उनका काम नहीं हो पा रहा है। 

बताया जाता है कुछ दिन पहले आधार लिंक कराने का पैसा लेने का वीडियो जब वायरल हुआ तब से यह कार्य बंद कर दिया गया है।  प्रखंड क्षेत्र के कई बैंकों में पेयजल की समुचित व्यवस्था तक नहीं है। पिछले दिनों प्रखण्ड के कुछ बैंकों में केवाईसी के नाम पर सौ रुपये की अवैध राशि लेने का मामला भी प्रकाश में आया था।
खैर जो भी हो, फिलहाल ग्राहकों को सुविधा देने के नाम और लक्ष्मीपुर प्रखण्ड के तमाम बैंक बैकफुट पर नजर आ रही है।

Responsive Advertisement