गंगरा में गणेश पुजनोत्सव सह भक्ति जागरण आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 4 सितंबर 2019

गंगरा में गणेश पुजनोत्सव सह भक्ति जागरण आयोजित

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :- Edited by- Abhishek.

आध्यात्मिक चेतना जगाने के उद्देश्य से गिद्धौर प्रखंड के गंगरा गांव में गणेश पूजनोत्सव सह भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। अपने पिता गणेश सिंह की पुण्य स्मृति में राजेश एवं राकेश सिंह द्वारा निर्मित गणेश मंदिर में ये आयोजन गत वर्षों से चला आ रहा है।

पूजनोत्सव के उपरांत सांयकाल में ग्रामीण एकत्रित होकर भक्ति जागरण का लुफ्त उठाया।
मौरा ग्राम निवासी प्रकाश जी ने विधिवत
कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जागरण में उनके द्वारा गाये लोकगीत 'निक लागे केतरिया करणपुर के'...मधुर संगीत से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। भक्ति जागरण सुबह तीन बजे तक लगातार जारी रहा। सेवा निवासी गायिका रागिनी प्रिया ने भी अपनी आवाज़ से दर्शकों की तालियां बटोरी।


कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगरा के पूर्व सरपंच मुन्ना सिंह , जदयू के जिला सचिव वशिष्ठ कुमार, पैक्स अध्यक्ष गणेश सिंह, प्रमोद सिंह, सागर कुमार मोदी , राजा सिंह , रुपेश मणि , रंजीत पांडेय , गोपाल सिंह, अजय सिंह आदि ने अपना अहम योगदान दिया।

Post Top Ad -