फिल्मों में नजर आएंगे अनूप नारायण, ग्लोबल राज प्रोडक्शन हाउस ने किया अपनी अगली फिल्म में साइन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

फिल्मों में नजर आएंगे अनूप नारायण, ग्लोबल राज प्रोडक्शन हाउस ने किया अपनी अगली फिल्म में साइन


मनोरंजन [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
मुंबई की फिल्म निर्माण कंपनी ग्लोबल राज प्रोडक्शन हाउस ने बिहार के छपरा अंतर्गत मसरख के अरना गांव निवासी पत्रकार अनूप नारायण को अपनी दो हिंदी और दो भोजपुरी फिल्मों को एक साथ साइन किया है। ग्लोबल राज प्रोडक्शन हाउस के प्रमुख डॉ विजय राज सिंह छपरा के एकमा के सरयू पार गांव के निवासी हैं। जबकि कंपनी प्रमुख शैलेश कुमार बनियापुर के पिपरा के निवासी हैं तथा बनियापुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। वह इन दिनों फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपनी कंपनी के माध्यम से भोजपुरी और हिंदी फिल्मों का निर्माण कर रहे हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली भोजपुरी फिल्म 'सच्चाई हमार जिंदगी' का प्रदर्शन इसी वर्ष छठ के समय होना है। 

अपने हिंदी फिल्म 'संविधान' के लिए उन्होंने मसरख के अनूप नारायण अभिनेत्री पलक सिंह चांदनी, प्रियंका महाराज, गुंजन पंत, श्यामली श्रीवास्तव, रोहित राज यादव, राजीव मिश्रा, राकेश तिवारी, अनिल पॉल अनु को एक साथ अनुबंधित किया है। मसरख थाना क्षेत्र के अन्य पंचायत के बरका अपने गांव के निवासी अनूप नारायण विगत एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले मां शांति इंटरटेनमेंट की फिल्म 'प्यार होता है दीवाना सनम' में भी अपने अभिनय प्रतिभा का दम दिखाया है। साथ ही साथ 'सावधान इंडिया' में भी वे कई दमदार भूमिका में नजर आए है। 

ग्लोबल राज प्रोडक्शन हाउस के शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्लोबल राज प्रोडक्शन हाउस बिहार के प्रतिभा संपन्न कलाकारों को मंच तो प्रदान करेगी ही साथ ही साथ छपरा और पटना में एक साथ एक्टिंग स्कूल खोलकर नवोदित कलाकारों को ट्रेनिंग के साथ ही साथ प्लेसमेंट भी प्रदान करेगी। डॉ विजय राज सिंह ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता सारण प्रमंडल के ऐतिहासिक स्थलों को सिनेमा के रुपहले पर्दे पर उतार कर देश दुनिया को दिखाना है जिससे यहां के पर्यटन को बढ़ावा मिले। ज्ञातव्य हो कि अनूप नारायण gidhaur.com के साथ वरिष्ठ कंटेंट राइटर के तौर पर जुड़े हुए हैं। gidhaur.com की पूरी टीम एवं शुभचिंतकों की ओर से उन्हें दिली शुभकामनाएं।

Post Top Ad -