गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-
शनिवार को गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग स्थित पतसंडा पंचायत भवन में दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य पंचायत स्तरीय टास्क फोर्स के गठन हेतु एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में वार्ड सदस्य, विकास मित्र, पंचायत सचिव एवं पंचायत के कई जाने-मानेन बुद्धिजीवी लोग उपस्थित हुए।
बैठक में सरकार द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह दहेज प्रथा उन्मूलन को सफल बनाने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक के उपरांत सर्वसम्मति से टाक्स फोर्स का गठन किया गया । जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पंचायत की मुखिया संगीता सिंह एवं सदस्य के रूप में पंचायत सचिव हरिनंदन प्रसाद मेहता, विकास मित्र दिव्या किरण, सुखदेव रावत, श्याम रावत, उषा देवी, सहायक पुलिस निरीक्षक विपिन कुमार राय को चयनित किया गया। उक्त कमिटी पंचायत में बाल विवाह एवं दहेज प्रथा पर निगरानी रखेगी। पंचायत में कहीं भी बाल बिबाह या दहेज समन्धित मामले आने पर त्वरित कार्यवाई भी करेगी साथ ही लोगो में जागरूकता लाने का भी कार्य करेगी।