सिमुलतला के शिवालय में भगवान भोलेनाथ पर किया गया दुग्धाभिषेक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 13 अगस्त 2019

सिमुलतला के शिवालय में भगवान भोलेनाथ पर किया गया दुग्धाभिषेक


सिमुलतला (गणेश कुमार सिंह) :-

मंगलवाल को श्रावण माह के शुभ दिन में भगवान भोलेनाथ पर दुग्धाभिषेक कर सिमुलतला वासी विशेष आशीर्वाद के पात्र बने। इसके बाद मौसम भी सुहावना हो गया। 

भक्तों ने भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, अकौआ के फूल आदि अर्पित किए। शिवालयों में  घंटों की टंकार के साथ हर-हर महादेव, बम-बम भोले, के जयघोष गूंजने लगे। भक्तों ने शिवालयों में पंचामृत अभिषेक, दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। दुग्धाभिषेक पूजन में नीलू सिंह, मुकेश सिंह, बिपिन सिंह, श्याम सिंह, बिभूति आनंद, किशोरी साह, नेहा सिंह सहित अन्य महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Post Top Ad -