गिद्धौर : उन्नयन के तहत हाई स्कूल धोबघट में हुई स्मार्ट क्लास की शुरुआत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 30 अगस्त 2019

गिद्धौर : उन्नयन के तहत हाई स्कूल धोबघट में हुई स्मार्ट क्लास की शुरुआत

गिद्धौर (न्यूज़ डेस्क) :-
शुक्रवार को गिद्धौर प्रखंड के +2 हाई स्कूल धोबघट में उन्नयन के तहत स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व प्रधानाध्यापक महेश्वर प्रसाद सिंह एवं प्लस टू उच्च विद्यालय धोबधट के प्रभारी प्राचार्य कामता प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा सरस्वती, वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत  की गई। 


इसके बाद समाजसेवी श्री सिंह ने रिमोट के जरिये छात्र-छात्राओं को एलईडी स्क्रीन पर पाठ्यक्रम से रूबरू कराया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय में स्मार्ट क्लास से विद्यार्थियों को नई तकनीक की जानकारी मिलेगी। वहीं उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के शुरू हो जाने से छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में आसानी होगी। विद्यालय में जिस विषय के शिक्षक नहीं होंगे उसके बाद भी स्मार्ट क्लासेस से विषय की जानकारी मिल सकेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कामता प्रसाद ने छात्र-छात्राओं से नियमित विद्यालय पहुंचकर आधुनिक तकनीक से लैस इस शिक्षा को ग्रहण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्ट क्लास एक नई तकनीकी है। जो बच्चों को प्रैक्टिकल के तौर पर दिखाकर एवं बताकर समझाया जा सके। इस दौरान उन्होंने बच्चों को विद्यालय में स्मार्ट क्लास के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 


इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी महेश्वर प्रसाद सिंह, सागर सिंह, देव कुमार, पसंद कुमार राय, कुमार क्रिसलय, राहुल कुमार, विपिन कुमार सिंह, संजय कुमार यादव, अमित कुमार, प्रकाश नारायण सिन्हा, वेद ऋषि, संतोष कुमार, सुरेश रविदास, विनोद कुमार बंधु, कल्यानन्द,अमरजीत चौरसिया, नीरज कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Post Top Ad -