सोनो : बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन हेतू टास्क फोर्स की गठित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 30 अगस्त 2019

सोनो : बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन हेतू टास्क फोर्स की गठित


सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय सोनो मे बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु टास्क फोर्स गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि ने की। 


बैठक में प्रखंड सम्वयक अनंत कुमार सहाय ने बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन हेतु कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि  बाल विवाह मामले में जमुई जिला पूरे बिहार में दूसरे स्थान पर है। बाल विवाह जमुई जिला मे प्रत्येक वर्ष बढ़ती जा रही है। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता रंजन ने कहा कि प्रखंड के सभी आँगनवाड़ी सेविकाएं के माध्यम से जल्द ही बाल विवाह रोकी जायेगी। लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिससे समाज में व्याप्त कुरूतियों को खत्म किया जा सके। महादलित टोले मे विकास मित्र , आंगनबाड़ी सेविका के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मिथलेश प्रसाद ,थाना प्रतिनिधि मनोज कुमार मिश्रा, महिला पर्यवेक्षिका उमा कुमारी, प्रिति कुमारी , वंदना कुमारी अर्चना कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।
Input - (मदन शर्मा, सोनो)

Post Top Ad -