पुलिस की पहुँच से फरार विधायक अनंत सिंह पर बोले जदयू नेता आरसीपी सिंह - जल्द ही सही जगह पहुंचा दिए जाएंगे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 23 अगस्त 2019

पुलिस की पहुँच से फरार विधायक अनंत सिंह पर बोले जदयू नेता आरसीपी सिंह - जल्द ही सही जगह पहुंचा दिए जाएंगे

पटना :
मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पुलिस से फरार चल रहे हैं। पिछले 5 दिनों में अनंत सिंह फरारी के दौरान 3 वीडियो जारी कर पुलिस और सरकार को खुली चुनौती दे चुके हैं। अनंत सिंह की फरारी पर सबसे ज्यादा किरकिरी बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड की हो रही है।

अनंत सिंह को लेकर पुलिस के हाथ अभी खाली हैं लिहाजा जदयू के जो नेता कल तक अनंत सिंह पर तीखे हमले बोलते थे वे आज चुप्पी साधे बैठे हैं। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद आरसीपी सिंह भी अनंत सिंह की फरारी पर सीधे कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। लेकिन आरसीपी सिंह ने इतना जरूर कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है और जल्द ही अनंत सिंह वहां पहुंच जाएंगे जहां उनको होना चाहिए।

आपको बता दें कि बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बाढ़ की एसपी लिपि सिंह सुर्खियों में हैं। अनंत सिंह अपने ऊपर चल रही कार्रवाई को लेकर बार-बार यह आरोप लगा रहे हैं कि जदयू सांसद आरसीपी सिंह की बेटी होने के कारण लिपि सिंह उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई कर रही हैं।

Responsive Advertisement