अलीगंज : नमन विद्या पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 29 अगस्त 2019

अलीगंज : नमन विद्या पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता आयोजित


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के नमन विद्या पब्लिक स्कूल अलीगंज में गुरूवार को विद्यालय की ओर से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में लंबी रेस, ऊंची कूद,बिस्कुट रेस, कबड्डी,जलेबी रेस आदि अन्य खेलों का आयोजन किया गया। खेल समापन के बाद खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार वितरण सभा की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की निदेशक वेद प्रकाश ने कहा कि खेल से बच्चों का तन के साथ मन का भी विकास होता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान और समाजसेवी धर्मेंद्र कुशवाहा के हाथों सफल प्रतिभागियो को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया।

बच्चों को संबोधित करते हुए लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि खेल बच्चों के लिए बेहद जरूरी है। खेल से बच्चों का तन ,मन दोनों का विकास होता है। आज कई बच्चे खेल के क्षेत्रों मे भी अपनी जौहर दिखाकर नौकरी भी हासिल कर रहे है। समाजसेवी धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज खेल के माध्यम से सचिन , कपिल , धोनी सिंह देश का नाम रोशन कर रहे हैं ।

उन्होंने बच्चों को खेल आपसी भाई चारे व नियमों से खेलने पर जोर देते हुए कहा कि लोग खेल आपसी वैमनस्य, ईर्ष्या को प्रदर्शित कर डालते हैं जिससे खेल का महत्व ही खत्म हो जाता है और वह आपसी विवाद में बदल डालता है, जो खेल में कभी नही होनी चाहिए।

मौके पर शिक्षक मनोज कुमार, अर्चना मुर्मू, राकेश कुमार, सुमित कुमार, राजनंदिनी, कुमारी पिंकी, बबली कुमारी, सुनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -