अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को अहले सुबह उठकर स्नान कर नये परिधानों में सजधजकर ईदगाहो पर जाकर क्षेत्र के लोगों की अमन ,चैन व शांति के लिए दुआ माँगी। प्रखंड के आढा, अलीगंज, चंद्रदीप, दीननगर, डाढ , मिर्जागंज, इस्लामनगर, तेलार सहित दर्जनों गांव में ईदगाह पर अहले सुबह नमाज अदा किया।
मो बलाल ने बताया कि ईद उल-जोहा (बकरीद )पूर्वजों की याद के साथ आपसी भाईचारे व शांति का पैगाम देती है। यह त्याग बलिदान का पैगाम देती है। और इंसान सबसे प्यारी चीजों का कुर्बानी देने का महत्व है। आज प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुनील कुमार लगातार गश्त करते नजर आये। शांति पूर्वक बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ ईद उल-जोहा (बकरीद )संपन्न हो गया।
मौके पर मो. नेहाल, मो.रौशन, मो. अलाउद्दीन, डब्लू, मो. मजीद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
इधर, मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के प्रतिनिधित्वकर्ता सह युवा शक्ति के प्रांतीय नेता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने जिलेभर के मुसलमान भाइयों को बकरीद की शुभकानाएं देते हुए उन्हें बधाई दी है।