गिद्धौर : अलौकिक रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित, बाल नृत्य की भी हुई प्रस्तुति - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 7 अगस्त 2019

गिद्धौर : अलौकिक रक्षा बंधन कार्यक्रम आयोजित, बाल नृत्य की भी हुई प्रस्तुति

[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-

प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बैनर तले बुधवार की देर संध्या गिद्धौर पंचमन्दिर मार्ग स्थित एक निजी मकान में अलौकिक रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान इंद्रलोक आधारित बाल नृत्य का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद बी.के. कंचन दीदी ने  ईश्वरीय सेवा ओम शांति की बहन को सच्ची रक्षा बंधन के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद दीदीयों को रक्षाबंधन का अलौकिक एवं आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए उंन्होने कहा कि रक्षाबंधन वास्तव में सभी बन्धनों से मुक्त हो एक परमात्मा से सम्बन्ध जोड़ने का बंधन है।


कार्यक्रम को प्रखंड प्रमुख शम्भू केशरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के समाप्तोप्रान्त बी.के. सरिता दीदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
   इस अवसर पर सौरव कुमार, राजकुमार आर्ट, नीतीश कुमार पंडित, विनोद केशरी, नंद किशोर रावत, सूरज कुमार, बंटी कुमार, रणजीत कुमार, सहित बड़ी संख्या में ओम शांति के दीदी व सदस्यगण की मौजूद रहे।

Post Top Ad -